गोरखपुर, फरवरी 15 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद रविवार को घघसरा-कुसम्हा खुर्द रोड से लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची को पुलिस ने महज दो घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर माता-पिता ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को भी चौकी पुलिस ने कस्बे में भटककर पहुंचे एक मासूम को एक घंटे के भीतर परिजनों से मिलाया था। क्षेत्र के कुसम्हाखुर्द रोड निवासी गौतम वाल्मीकि ने दोपहर में पीआरवी और चौकी पर सूचना दी कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री शिया वाल्मीकि घर से अचानक लापता हो गई है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सक्रिय हो गए और परिजनों से जानकारी लेकर तलाश शुरू की। लगातार खोजबीन के दौरान पुलिस टीम करीब तीन किलोमीटर दूर रिठुआखोर सोनरबागी में लगे मेले तक पहुंची, जहां एक पड़ोस की मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.