गिरडीह, मई 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से बुधवार (07 मई) को अपने घर से गायब हुआ किशोर चंदन यादव (16 वर्ष) रविवार को स्वयं वापस लौट आया। किशोर की घर वापसी के बाद स्वजनों में खुशियां लौट आई है। चार दिन के बाद किशोर घर पहुंचने के बाद उसके पिता रामबली यादव ने देवरी थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी। बताया कि चंदन 7 मई को घर में किसी सदस्य को बिना बताये ही देवघर चला गया था। हालांकि वह देवघर कैसे और क्यों पहुंचा था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। रविवार को करीब दस बजे दिन में वह अपने घर वापस आ गया। इस सम्बन्ध में देवरी थाना के एसआई रिशु सिन्हा ने बताया कि लापता किशोर बरामद हो गया है। किशोर से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.