बिहारशरीफ, फरवरी 25 -- घर से गायब विवाहिता दिल्ली से बरामद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कसार थाने की पुलिस ने अपहृत महिला को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को घरेलू विवाद से नाराज होकर विवाहित घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने अपहरण की प्राथमिक दर्ज कराई थी। छानबीन के क्रम में पुलिस को पता चला कि विवाहिता दिल्ली में रह रही है। उसके बाद उसे बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...