छपरा, अगस्त 24 -- पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसौली शिव मंदिर के पूरब मूरत ब्रह्म स्थान के समीप रविवार की दोपहर एक गड्ढे से युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया । युवक के शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। शव देखने व पहचानने को लेकर सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव की पहचान रसौली गांव निवासी नोमियर खान के 20 वर्षीय पुत्र ओवैश खान के रूप में हुई । शव की पहचान होते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे । मिली जानकारी के अनुसार ओवैश शनिवार की दोपहर ग्यारह बजे से ही घर से गायब था । परिजन रातभर उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया था । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया । ग्रामीणों में चर्चा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.