बदायूं, फरवरी 24 -- थाना पुलिस ने गांव हरनाथपुर के पास घूम रहे एक अज्ञात व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा तो उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम रामरहीश पुत्र रामभरोसे निवासी गांव कांसपुर कोतवाली दातागंज बताया। पुलिस ने सी-प्लान एप के माध्यम से कांसपुर गांव के प्रधान का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया। बातचीत में पुष्टि हुई कि रामरहीश उसी गांव का निवासी है और कई दिनों से लापता था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और थाने आकर बताया कि रामरहीश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह करीब 15 दिन पहले घर से चला गया था। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इससे पहले भी थाना पुलिस ने घर से लापता रामपुर निवासी एक व्यक्ति को सकुशल परिजनों से मिलाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...