सीवान, मई 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव से करीब उन्नीस दिन पहले घर से गायब हुई महिला का सड़ा -गला शव शुक्रवार को गांव में हीं एक झाड़ी से बरामद हुआ है। मृत महिला गांव के शंभूनाथ सिंह की 52 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी थी। शव की पहचान महिला के पहने हुए कपड़े से हुई। इस मामले में मृत महिला के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मां करीब उन्नीस दिन पहले 11 मई को घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया था। शुक्रवार को मृत महिला के देवर शैलेश सिंह घर से करीब तीस कदम की दूरी पर स्थित झाड़ी में खोजने के लिए गए तो दुर्गंध आने पर नजदीक जाकर देखा तो पाया कि शव को गड्ढे में बांस के टहनी से दबाया हुआ था। इसे देख उन्होंने गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.