अमरोहा, फरवरी 10 -- रहरा, संवाददाता। रहरा थाने की पुलिस तीन बच्चों के चक्कर में रविवार को दिनभर परेशान रही। दो बच्चे जहां गांव से करीब चार किमी दूर झाड़ियों पर बेर खाते मिले तो वहीं एक अन्य बच्चा घर में खड़ी कार में सोता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चों को तलाशकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना रहरा क्षेत्र के गांव फरौंटा निवासी पप्पू सागर का चार वर्षीय पुत्र लव व ढाई वर्षीय एल्विस घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घर से करीब चार किमी की दूरी पर दोनों भाई थाना सैद नगली के गांव सौंहत के जंगल में झाड़ियों पर बेर खाते हुए मिले। उधर, गांव निवासी नरेंद्र का ढाई वर्षीय पुत्र मुनवेंद्र घर में खड़ी वैगन आर कार में सो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.