गोपालगंज, जनवरी 5 -- गोपालगंज/कुचायकोट,एक संवाददाता। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा गांव में रविवार को घर से गायब हुई एक किशोरी का शव गांव के एक खेत में स्थित लीची के पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका चैलवा गांव के रामाशीष साह की 16 वर्षीया बेटी ज्योति कुमारी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के भाई ने बताया कि वह एक मुर्गी फार्म पर काम करता है। जबकि उसके पिता दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार की शाम परिवार के सदस्यों ने उसे फोन कर बताया कि ज्योत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.