गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की राम पार्क कॉलोनी में शनिवार रात घर में घुसकर मोबाइल, गहने और कीमती सामान चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राम पार्क कॉलोनी निवासी आदिल के घर में शनिवार रात चोरी हुई थी। घटना के समय पीड़ित परिवार समेत सो रहा था। अगले दिन सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता चला था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दो चोरों को सोमवार को राम पार्क कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ पोंचू और राजन के रूप में हुई। इनके कब्जे से चोरी के सामान बरामद कर लिए गए। दोनों के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में पहले भी चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...