प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। ननिहाल में रह रहे तीन बच्चे मंगलवार दोपहर घर से खेलने के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। देर रात तक कहीं पता न चलने पर नाना ने पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेसर गंज निवासी ददन धुरिया की पत्नी काजल, 11 साल की बेटी शिवानी, सात साल के जुड़वा मुस्कान और आकाश के साथ अंतू थाना क्षेत्र के चौरा गांव में मायके में रह रही थी। करीब एक माह पहले काजल दिल्ली चली गई। मंगलवार दोपहर उसके तीनों बच्चे घर से खेलने निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। देर शाम काजल के पिता घर लौटे तो बच्चों की खोजबीन करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। गांव और आसपास बच्चों की तलाश करने के बाद देर शाम उन्होंने आरटीओ चौकी में मामले में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। बच्चों की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.