आगरा, जनवरी 31 -- पटियाली इलाके में घर से खेत पर जा रही महिला से नामजद आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। घर पर पहुंचने पर महिला ने अपने साथ ही हुई आप बीती परिजनों को बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। पटियाली थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि बीती 24 जनवरी रात आठ बजे वह खेत पर जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी शिवम ने उसका हाथ पकड़ कर लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज की गई। शोर मचाया तो मौके पर उनकी सास व अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...