बरेली, जनवरी 10 -- नवाबगंज। घर से कोचिंग गई एक छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। जिससे परेशान छात्रा के पिता ने थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के मेंथी नवदिया गांव के एक व्यक्ति की 14 साल की बेटी शुक्रवार की सुबह मेंथी चौरहे पर कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थी। दोपहर तक घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं मिला। जिससे परेशान छात्रा के पिता ने थाना क्योलड़िया में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...