मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया इलाके से 19 वर्षीय एक छात्रा चार दिनों से लापता है। वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद से वह लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर उसके भाई ने सदर थाने में केस दर्ज कराया। इसमें उसने मीनापुर के हरका निवासी बबलू कुमार पर अखाड़ाघाट रोड निवासी अपने ममेरा भाई चंदन के साथ मिलकर उसकी बहन को अगवा कर लेने का आरोप लगाया। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.