मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा बीते पांच दिनों से लापता है। वह शुक्रवार सुबह 11 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पुलिस को बताया है कि गायब होने से पूर्व वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन, वह कॉलेज नहीं पहुंची। उसकी एक सहेली ने करीब 1:30 बजे उसके घर आकर बताया कि वह क्लास में नहीं आई थी। इसके बाद परिजनों ने छात्रा से उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। शुरुआत में छात्रा ने फोन उठाया और बताया कि वह अपनी एक सहेली के घर पर है। जल्द ही घर लौट आएगी। बाद में उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि छात्रा का एक लड़के से परिचय था। उसका म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.