नई दिल्ली, मार्च 21 -- दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर पर लगी आग के दौरान मिली बड़ी रकम के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा ऐक्शन लिया है। कोर्ट ने जज के खिलाफ इन हाउस जांच शुरू कर दी है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाल ही में जज के दिल्ली स्थित आवास पर आग लग गई थी, जिसके बाद अधिकारियों को कथित तौर पर उनके घर में बेहिसाब नकदी मिली थी। जब यह मामला सरकार से होते हुए सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम तक पहुंचा तो जज यशवंत वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया। इस मामले के बाद कई वरिष्ठ वकीलों ने जज के खिलाफ जांच की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पू्र्व अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने भी कहा था कि कॉलेजियम को जज यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की गहन जांच करनी चाहिए और इन हाउस इन्क्वायरी भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.