गौरीगंज, दिसम्बर 5 -- अमेठी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र मुंशीगंज के अंतर्गत सूर्यबली का पुरवा मजरे पूरबगांव निवासी युवक का शव शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में मिला। वह बुधवार की शाम घर से लापता हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 32 वर्षीय विपिन पांडेय पुत्र कपिलदेव पांडे बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। लेकिन वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शाहगढ़ चौकी में सूचना दिया। परिजनों के साथ पुलिस उसकी खोज में जुटी थी। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में शव देखा तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो...