रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गुरुवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घर से कुछ दूरी पर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को एक अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। पुलिस ने बच्ची की पहचान होने के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मोदी मैदान के आगे ढिल्लो फार्म के पास झाड़ियों से बच्ची की चीखने-रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर निर्माणाधीन भवन में कार्यरत मजदूर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने झाड़ियों में एक व्यक्ति को बच्ची के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। भीड़ को देखकर आरोपी झाड़ियों का सहारा लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.