मैनपुरी, फरवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी को आरोपी तमंचे के बल पर कार में डाल ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आरोपी पीड़िता को घटना के बाद गांव के निकट छोड़कर भाग गए। घर पहुंची पीड़िता ने जानकारी दी तो परिवार के लोग उसे कोतवाली ले आए और घटना की तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध गैंगरेप और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना बुधवार रात की है। ग्रामवासी 17 वर्षीय किशोर अपने घर पर थी। तभी ग्राम दलपतिपुर निवासी आशीष यादव उर्फ सीटू पुत्र गिरीश चंद्र, अंकित यादव पुत्र अहिलकार सिंह यादव कार से आए और घर में घुसकर किशोरी के साथ मारपीट करने लगे। नामजदों ने किशोरी को कार में डाल लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट ...