भभुआ, फरवरी 11 -- निर्धारित स्थल पर कचरा नहीं फेंके जाने से मोहल्लेवासियों में बढ़ी नाराजगी दोषियों पर जुर्माना लगाने की मांग, नगर परिषद से कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में स्वच्छता व्यवस्था नागरिकों की लापरवाही के कारण लगातार चरमराती जा रही है। लोग अपने घरों की सफाई कर कचरा निर्धारित कूड़ा पॉइंट पर डालने के बजाय घरों के सामने और सड़कों पर ही फेंक दे रहे हैं। इससे शहर की सूरत बिगड़ रही है और मोहल्लों में गंदगी का अंबार लग रहा है। सुबह होते ही कई इलाकों में कूड़े के ढेर, बदबू और गंदा पानी आम दृश्य बन चुके हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन परिवारों को हो रही है, जिनके घरों के सामने आसपास के लोग चोरी-छिपे कचरा डाल जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार मना करने और समझाने ...