सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली में एनएसएस के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनायी गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार व संचालन प्रोग्राम आफिसर डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्षों, उनकी उपलब्धियों और उनके अधिकारों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। हम सबको कृत संकल्प होकर उनके सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। डॉ. चन्द्रावती ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समाज से लिंग भेद खत्म कर अधिकांश सेक्टरों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। उनकी आवाज़ को सुननी होगी। डॉ. विभा कुमारी ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को पहचान कर नेतृत्व प्रदान करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.