सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर में घुसने की कोशिश की और पास ही स्थित समय माता स्थान की दानपेटी तोड़कर नकदी उठा ले गए। दोनों घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटखास गांव में शुक्रवार रात करीब दो बजे चोरों ने चिनकू यादव पुत्र स्व. छोटई यादव के घर के पीछे की पक्की दीवार तोड़ने का प्रयास किया। दीवार नहीं टूटी तो बदमाशों ने रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। उस समय घर में चिनकू की पत्नी सावित्री और बेटी अंजनी बरामदे में सो रही थीं। लोहे के औजार से ईंट काटने की आवाज सुनकर दोनों की नींद खुल गई। दरवाजा खोलकर भीतर जाने की आहट होते ही चोर मौके से भाग निकले। जाते समय वे रोशनदान के दो लोहे के रॉड उखाड़ ले गए। इसी रात ...