ग्वालियर, सितम्बर 6 -- ग्वालियर किले से 35 साल के युवक ने आज छलांग लगा दी। गनीमत रही कि किले की तलहटी में झाड़ियों में फंसने से उसकी जान बच गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक आसिफ ने इससे पहले भी 4-5 बार छलांग लगाने की कोशिश की थी,पर वहां खड़े लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद छठी बार में वह किले से कूद गया। सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और SDERF ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर किले की झाड़ियों में गिरकर घायल हुए युवक आसिफ खान को रस्सी की मदद से ऊपर खींचकर बाहर निकाला। युवक का दोनों हाथ और एक पैर टूट गया है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसिफ खान पुत्र बन्ने खान माधौगंज थाना क्षेत्र के लक्कड़खाना इलाके में रहता है। पुलिस पूछताछ में घायल युवक ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.