सहारनपुर, फरवरी 19 -- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के मुसलमानों की घर वापसी को लेकर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इस तरह के बयान देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। मौलाना अरशद मदनी ने अपनी पुरानी वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मुल्क के 20 करोड़ मुसलमानों और छह करोड़ ईसाई हैं, ऐसे बयानों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने देश के कई प्रदेशों में हुई वर्ग विशेष और दलितों की लिचिंग और हिंसा की घटनाओं पर सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। हालांकि मौलाना अरशद मदनी द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर लोड की गई वीडियो पूर्व में गुजरात के अहमदाबाद में हुए एक कार्यक्रम की बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुल्क में शांति और एकता का रास्ता सिर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.