गाज़ियाबाद, मई 26 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में ऑफिस से घर लौट रहे एक युवक के साथ सहकर्मियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। संजय नगर सेक्टर-23 निवासी अंकित उपाध्याय नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक शॉपिंग मॉल में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि वह रविवार को अपने ऑफिस से बस पकड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी बस के आगे आकर रुक गई। उन्होंने बस से उतरकर कारण पूछना चाहा तो गाड़ी में सवार चारों युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान गाड़ी में सवार युवकों ने चाबी और ईंट से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। अंकित ने बताया कि आरोपी युवक पूर्व में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.