चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा। बाइक से गिरने से मंझारी के भरभरिया गांव निवासी 22 वर्षीय बादल रिमिल बिरूवा की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात के लगभग 8 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, बिरूवा बाइक से चाइबासा से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में तांतनगर के उलीडीह के पास बाइक समेत गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे रात में ही सदर अस्पताल ले लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को सुबह सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात में बिरूवा बाइक से चाईबासा से भरभरिया लौट रहा था। रास्ते में उलीडीह के पास बाइक समेत गिर पड़ा, जिसे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.