फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घर में शनिवार की दोपहर फांसी के फंदे पर एक युवती लटकी पायी गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। फतेहगढ़ कोतवाली के टिलिया ग्वालटोली मोहल्ला निवासी राज मिस्त्री रामवीर की 19 वर्षीय बेटी नैना दोपहर में घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल रही थी। घटना के समय पिता और भाई काम करने के लिए गये हुये थे। घर पर छोटी बहन काजल थी। जब वह स्कूल से लौटकर पहुंची तो नैना को फांसी के फंदे पर झूलता देखा । इस पर उसने आस पास के लोगों को जानकारी दी। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गयी। फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को देखते हुये फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। टीम ने निशान लिये। भाई राज गौतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.