आरा, फरवरी 6 -- शाहपुर। करनामेपुर थाना क्षेत्र के देवमलपुर बहुदरी गांव मे घर मे घुसकर धारदार हथियार दिखाकर आभूषण छीनने का मामला प्रकाश मे आया है। इस संबंध में लक्ष्मण ओझा ने तीन के खिलाफ करनामेपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि लक्ष्मण ओझा के भाई रामाशंकर ओझा के लड़की की शादी के अवसर पर उनके घर रिश्तेदार आये हुए हैं। रमाशंकर ओझा के लड़की का तिलक लेकर परिवार के लोग करनामेपुर गये हुए थे। मौके का फायदा उठाकर तीन अज्ञात बाइक सवार आये और घर मे घुसकर धारदार हथियार दिखा कर सो रही दो महिलाओं के गले से सोने का चेन, चुड़ी और अंगूठी लेकर कर बाइक से फरार हो गये। घटना गुरुवार की रात की बताई जाती है। ---- अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार शाहपुर। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ ई-रिक्...