फरीदाबाद। केशव भारद्वाज, मार्च 12 -- दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एक ही मकान या बहुमंजिला फ्लैट में दो या इससे ज्यादा बिजली कनेक्शन लेकर निगम को चपत लगाने वाले उपभोक्ताओं की पहचान करेगा। यदि एक ही मालिक के घर में अलग-अलग नाम से एक से ज्यादा कनेक्शन मिलते हैं तो एक को रद्द कर मीटर उखाड़े जाएंगे। निगम मुख्यालय ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गत वर्ष मासिक न्यूनतम शुल्क (एमएमसी) खत्म कर दिया था। यह निर्णय दो किलोवाट तक कनेक्शन लेने और 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर लागू किया गया था। बिजली निगम मुख्यालय की जानकारी में आया है कि काफी ऐसे उपभोक्ता है कि उन्होंने अपना लोड और बिजली खर्च कम दिखाने के लिए एक ही बहुमंजिला फ्लैट या मकान में दो या इससे ज्यादा बिजली कनेक्शन लिए हुए हैं, ताकि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.