चक्रधरपुर, जून 13 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया पंचायत के रामडा गांव निवासी 28 वर्षीय कालिदास मुखी को जहरीरले करैत सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर जेजे मुंडू की देख रेख में उपचार किया जा रहा है। कालीदास मुखी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कालिदास मुखी अपने घर मे जमीन पर सोया हुआ था। तभी शुक्रवार की सुबह 4 बचे घर मे घुसकर करैत सांप ने उसके हाथ मे काट लिया। जिसके बाद वह शोर मचाने लगा। जिसके बाद परिजन उसके पास पहुचे औऱ सांप को मार दिया। उसके बाद परिजन उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टर ने जांच के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया है। हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.