मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महदेईया गांव स्थित गोशाला के समीप सुरेंद्र सहनी के निर्माणाधीन मकान से चोरों ने शनिवार की देर रात लाखों की चोरी कर ली। चोरों ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों पर स्प्रे छिड़ककर वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी सुरेंद्र सहनी रामपुरहरि थाने के चैनपुर का निवासी है। वह महदेईया गोशाला के समीप नया मकान बनवा रहे हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे तक उनके मकान की छत की ढलाई का कार्य चला। रात के 11 बजे सभी सोने‌ चले गए। देर रात चोरों ने फूस के घर में रखी अलमारी तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घर से कुछ दूर कपड़ा व जैकेट फेंका हुआ मिला। पूर्व मुखिया अजय सहनी ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया है। गृहस्वामी के पुत्र प्रभाकर क...