गोरखपुर, फरवरी 24 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरइया में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में सो रहे युवक पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी शिवकरन यादव सोमवार की रात करीब दो बजे अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव का शशिबल अचानक घर में घुस आया और बिना कुछ कहे कुल्हाड़ी से वार करने लगा। अचानक हुए हमले से शिवकरन संभल भी नहीं पाए और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर पड़ोसी बजरंगी पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन शशिबल धक्का देकर फरार हो गया। हमले में शिवकरन यादव के सिर, गर्दन, दाहिनी छाती और दाहिने हाथ की कलाई पर गंभीर चोटें आई हैं। सिर पर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.