चक्रधरपुर, मई 23 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के इटोर पंचायत के गांव महुलपानी में गुरुवार की रात्रि घर में सो रही 75 वर्षीय वृद्ध महिला ललिता मुंडरी को चिती सांप ने हाथ में काट लिया। जिसके बाद रात्रि में ही महिला को परिजनों ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। अनुमंडल अस्पताल में महिला को भर्ती कर उपचार चल रहा हैं। चिकित्सक के अनुसार महिला के शरीर में जहर फैल गया हैं। जहां महिला की लगातार निगरानी रखी जा रही हैं। बतातें चलें कि क्षेत्र में बारिश शुरु होते ही सर्प दंश का शिकार लोग हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.