आगरा, मई 12 -- ढोलना थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में घर में सो रही एक महिला पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर दिए। कई वार होने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। मामले में महिला के परिजनों ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार गांव राजपुर निवासी 50 वर्षीय गंगा देवी पत्नी घमंडी लाल शनिवार की रात अपने घर के आंगन में सो रही थीं। तभी आधा दर्जन लोग घर में घुस आए, महिला को बंधक बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के पेट में चाकू से कई वार किए, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.