लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- दक्षिण खीरी के शारदानगर रेंज के एक गांव में घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ खींचकर ले गया। ग्रामीणों और वन विभाग ने महिला की तलाश की तो उसकी लाश गन्ने के खेत में बरामद हुई। वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। शारदानगर रेंज के शीतलापुर गांव के मजरा मैनीपुरवा की रहने वाली 65 वर्षीय सोमवती रविवार रात को घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। उसके घर के पास ही गन्ने का खेत है। बताया जाता है कि रविवार रात तीन बजे खेत से निकला तेंदुआ उसके घर तक पहुंच गया और चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला को खींचकर ले गया। महिला की चीख सुनकर घरवालों ने शोर मचाया। परिजनों व ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने गन्ने के खेत में कांबिंग की। इस दौरान गन्ने के खेत से महिला का शव बरामद किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.