नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली में इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है। अब लोग सिर्फ बिजली इस्तेमाल करने वाले नहीं रहेंगे, बल्कि सीधे बिजली खरीदने और बेचने वाले मार्केट का हिस्सा बन सकेंगे। दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन (DERC) ने peer-to-peer (P2P) एनर्जी ट्रेडिंग के पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ कंज्यूमर्स आपस में सीधे बिजली का लेन-देन कर सकेंगे। फैसले के बाद टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड और BSES राजधानी पावर लिमिटेड को इस पायलट को लागू करने की अनुमति मिल गई है। नई व्यवस्था में वे कंज्यूमर जिन्हें 'प्रोस्यूमर' कहा जा रहा है, यानी जो रूफटॉप सोलर पैनल के जरिए खुद बिजली बनाते हैं, अपनी अतिरिक्त बिजली सीधे दूसरे यूजर्स को बेच सकेंगे। अभी तक ऐसी अतिरिक्त बिजली तय दर पर डिस्कॉम को वापस जाती थ...