मिर्जापुर, जुलाई 22 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में मंगलवार को घर में सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहरौरा के मानिकपुर गांव निवासी 65 वर्षीय फग्गो देवी पत्नी स्व. बालकेश अपने घर में थीं। सुबह घर में रखे ऊपली को हटा रही थीं। उसी दौरान फग्गो देवी को सर्प ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे। फग्गो देवी की हालत बिगड़ती देख आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मृत फग्गो देवी को एक पुत्र विष्णु और चार पुत्री हैं। सभी की शादी हो चुकी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि एक महिला को सर्प ने डस ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.