महाराजगंज, जून 20 -- सिंदुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के नारायनपुर गांव में एक मकान धूं-धूं कर जलने लगा। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी बुलाकर पुलिस टीम आग बुझाई। इस घटना में महिला अपने पति व बहनोई पर पेट्रोल छिड़क घर फूंकने का आरोप मढ़ी। दोनों के फरार होने की बात बताई। इस मामले में सिन्दुरिया पुलिस छानबीन का आश्वासन देकर वापस लौट गई। नारायनपुर निवासी गिरिजेश घर में पत्नी वंदना दो बेटी पलक व प्रियांसी व पुत्र मयंक के साथ रहता है। लोगों के अनुसार परिवार में अक्सर विवाद होता रहता है। गिरिजेश बाहर रहता है।घर में उसकी पत्नी सभी बच्चों के साथ रहती है। आग की घटना के समय घर पर कोई नही था। परिजन अपने रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर में ताला बन्द था। आग की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई राजकुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.