गोपालगंज, सितम्बर 14 -- सिधवलिया। एक संवाददाता महम्मदपुर लाल टोला में शनिवार को 35 वर्षीया महिला आर्ती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति रामू कुमार साह राज्य से बाहर कहीं मजदूरी करते हैं। वह पत्नी और तीन बच्चों को गांव में छोड़ गए थे। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो महिला के शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान पाए गए। इसके बाद ही फोन पर मृतका के पति को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो गए। इधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.