मोतिहारी, जनवरी 11 -- चिरैया, निज संवाददाता । चिरैया बाजार स्थित परित्यक्त सरकारी गोदाम के पीछे अपने घर में एक तस्कर वर्षों से शराब भट्ठी का संचालन कर रहा था। जहां प्रतिदिन हजारों लीटर शराब का निर्माण कर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही शनिवार को चिरैया पुलिस ने छापेमारी कर तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया है। वही करीब 40 लीटर चुलाई शराब बरामद कर लिया है। दो हजार लीटर अर्द्ध निर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया है। पकड़ा गया तस्कर परदेशी धांगर(32) बेतिया के आईटीआई चौक का निवासी बताया जाता है। जो चिरैया अपने ससुराल में रहकर शराब बनाने और बेचने का काम करता था। पुलिस की इस कारवाई से शराब के कारोबार से जुड़े तस्करों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी टीम में ए एस आई खगेश कुमार झा व मधुकर कुमार सहित ए एल टी एफ की टीम और स्थान...