बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के बाबा कॉलोनी में एक घर से जेवर व नगदी चोरी होने के मामले में पड़ोसी पर शक जताते हुये तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के बाबा कालोनी निवासी शिवांगी पत्नी गोपाल गुप्ता ने 29 जनवरी की शाम वह अपने परिवार के साथ बिल्सी स्थित बहन के यहां कीर्तन कार्यक्रम में गई हुई थीं। अगले दिन सुबह करीब 10.45 बजे दूध वाले ने फोन कर घर का गेट खुला होने और सामान बिखरा होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही महिला परिवार के साथ घर पहुंची और सामान की जांच की। उन्होंने बताया कि घर से पांच सोने, एक डायमंड अंगूठी, सोने के कुंडल और करीब 18 हजार रुपये नगद गायब मिले। महिला ने अपने पड़ोसी पर चोरी का शक जताया है और बताया कि पहले भी वह स्कूटी की चाबी व मोबाइल चोरी कर चुका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.