गाज़ियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के रसूलपुर सिकरोड़ा गांव में चोरों ने बंद घर से लाखों रुपये जेवर और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। रसूलपुर सिकरोड़ा गांव में रहने वाले बिलाल ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि तीन मई को वह ससुराल गए थे। चार मई की सुबह पड़ोस में रहने वाले चाचा ने उन्हें फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही वह ससुराल से अपने घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चेक करने पर पता चला कि चोर उनके घर से लाखों रुपये के जेवर के अलावा नगदी भी चोरी कर ले गए हैं। बिलाल के मुताबिक खोजबीन करने पर पता चला कि गांव के ही चांद और समीर ने उनके घर में चोरी की है। इसके बाद बिलाल ने 11 मई को मसूरी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.