बलरामपुर, जनवरी 13 -- थाना कोतवाली गैंसड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत डालपुर बकौली के डालपुर गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में एक फूस का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में रमेश गौतम पुत्र राममिलन का घर आ गया। ग्रामीणों के अनुसार जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित ने बताया कि 7500 रुपये नकद, तीन साइकिल, एक मोबाइल मल्टीमीडिया, राशन और कपड़े सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल राजू ने क्षति का आकलन कर शीघ्र सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...