अमरोहा, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव लठीरा माफी निवासी बॉबी, लाल सिंह, गनेशी पुत्रगण फकीरा की पशुशाला व छप्पर के घर में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। आग की तेज लपटें उठती देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने एक के बाद तीनों पशुशाला व छप्पर के घरों को राख कर दिया। आग से डीजल इंजन, मशीन, बाइक, अनाज व इनवर्टर-बैटरा जल गए। पशुशाला के पास रखे बोंगे-बिटोरे भी आग की भेंट चढ़ गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.