एटा, फरवरी 10 -- मुख्य बाजार में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। आग से घरेलू सामान जल गया। आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई है। दुर्घटना सोमवार सुबह दस हुई। कस्बा के मुख्य बाजार निवासी सुग्रीव वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद घर में रह रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई। चीख की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हालांकि आग लगने का सही कारण पता नही चल सका है। बताया जा रहा है कि गृहस्वामी पैरालिसिस बीमारी से पीडित है। मकान के नीचे छोटी सी दुकान चलाते है। घर मे आग लगने से सामान जल गया। सकीट पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.