बेगुसराय, जनवरी 8 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत हसनपुर दियारा स्थित वार्ड संख्या-14 निवासी विनोद सिंह के फूस के घर में बुधवार की रात अचानक आग लगने से लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। बताया गया है कि मवेशी को ठंड से बचाव को लेकर फुस के घर में अलाव जलाया गया था। उसके बाद बकरी के पैरों से अलाव की चिंगारी छिटक कर बगल के टाटी से सट गया और अचानक आग लग गई। पीडित द्वारा दी गई सूचना के अनुसार एक गाय के झुलसने व दो बकरी व उसके चार बच्चे झुलस कर मरने की बात बताई गई है। साथ ही, घर के अंदर रखे कपड़ा अनाज नकदी भी जलने की बात बतायी गयी है। आग बुझाने के दौरान विनोद सिंह एवं उनकी पत्नी सीमा देवी भी झुलस गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.