सहरसा, फरवरी 7 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पड्डिया पंचायत अंतर्गत मैना गांव में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना में एक परिवार के तीन वाहन जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैना गांव के महादलित टोला निवासी अरविंद सादा के बांस खड़ से बने कच्चे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में खड़ी दो बाइक और एक ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस अगलगी में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। इस संबंध में काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर जांच की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.