बांदा, जून 9 -- यूपी के बांदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रविवार देर रात एक घर में लगी आग से झुलसकर 24 साल की महिला और उसके 9 महीने के बेटे की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, मायके वालों ने जिंदा जलाने का आरोप लगाया। ये घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दविन नगर मोहल्ले का है। पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कृष्णकांत त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देविन नगर मुहल्ले में रविवार की रात एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें झुलसकर अनु उर्फ अनीता (24) और उसके नौ माह के बेटे पार्थ की मौत हो गई। मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, मृतका के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.