पीलीभीत, जनवरी 28 -- पीलीभीत। घर में लगी आग से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान घर में सो रहे बच्चों को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। गृह स्वामी ने अज्ञात दिवस पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने जांच पड़ताल की है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी पप्पू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से उत्तराखंड के खटीमा में गए हुए थे। घर पर केवल बच्चे मौजूदथे। जो मकान में सो रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात युवक ने मकान की लकड़ी की खिड़की में आग लगा दी। लकड़ी की खिड़की ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते घर आग की चपेट में आ गया। आग लगने के दौरान बच्चों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए और पानी आदि डालकर किसी ...