आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर के होलपुर गांव के गेट के पास रविवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। तरवां के देवराजपुर गांव निवासी 45 वर्षीय नंदलाल राम पिकअप चलाते थे। रविवार शाम को वह बोगरिया बाजार गए थे। रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। चिरैयाकोट-खरिहानी मार्ग पर मेंहनगर के होलपुर गांव के गेट के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नंदलाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नंदलाल के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना के बाद से पत्नी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.