चतरा, जून 15 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। हुसिया पंचायत के गणेशपुर निवासी शंभू राणा के घर आग लग गई। ईंट का मकान में घर वाले पिछले कुछ माह से नहीं रह रहे थे। बाहर का दरवाजा बंद था। जिसके कारण लोगों को अंदर जाने में मशक्कत उठानी पड़ी। आग लगने से घर में रखे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार के शाम करीब आठ बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर से आग की लपट बाहर आने की नजर पड़ोसी की पड़ी। आग की लपट दूसरी मंजिला के एक कमरे से आ रही थी। आस पास के लोग पहुंचे। और आग बुझाने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मयूरहंड पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में लोगों का सहयोग किया। मकान मालिक इटखोरी में रहता है। घटना की जानकारी मालिक को दिया गया। मकान मालिकगा घर पहुंचा तबतक घर में रखा समान जल चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.